1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. उप्र : किसान ने कोतवाली के पास लगाई फांसी

उप्र : किसान ने कोतवाली के पास लगाई फांसी

हमीरपुर: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में आर्थिक तंगी के कारण एक किसान ने हमीरपुर नगर स्थित कोतवाली के पास अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। इस घटना से घर में कोहराम मच गया।

उप्र : किसान ने कोतवाली...- India TV Hindi
उप्र : किसान ने कोतवाली के पास लगाई फांसी

हमीरपुर: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में आर्थिक तंगी के कारण एक किसान ने हमीरपुर नगर स्थित कोतवाली के पास अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। इस घटना से घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। (22:40)  पुलिस के मुताबिक, प्रताप पांडेय (55) निवासी पतारा कुरारा काफी सालों से हमीरपुर नगर के कोतवाली के सामने अपने मकान में परिवार समेत रहता था। इस साल फसलों की बबार्दी से वह जहां परेशान था, वहीं अपनी पत्नी की बीमारी को लेकर भी प्रताप खासा चिंतित था।

उसकी पत्नी की दोनों किडनी खराब हो गई थी, जिसका इलाज पीजीआई लखनऊ में चल रहा है। इलाज में वह आर्थिक रूप से काफी टूट गया था। परिजनों का कहना है कि पत्नी के इलाज के लिए प्रशासन और शासन को एक ज्ञापन दिया गया था, मगर उसे आज तक इलाज के नाम पर एक भी धेला नहीं मिला।

आर्थिक तंग से जूझ रहे प्रताप ने आखिरकार फांसी लगा ली। बताया जाता है कि मृत किसान के एक भाई अधिवक्ता हैं।

Latest India News