नई दिल्ली: सड़क पर बेखौफ हो चुके मनचलों को रोकने में जब पुलिस नाकाम दिख रही है ऐसे में हमारी बहादुर लड़कियां ही दबंग होकर उन्हें धूल चटाने की हिमाकत कर रही हैं। एक दबंग लड़की ने अपना जूता निकालकर एक मनचले की ऐसी पिटाई कर दी कि वो लड़की के पैर छूने लगा। हैरानी की बात यह थी कि यह सब कुछ पुलिस के सामने हो रहा था। लड़की मनचले को पीट रही थी...बुरी तरह और पुलिस यह सब देख रही थी। खैर जो भी हो इस वीडियो को देखकर शायद कुछ मनचलों के मन में खौफ पैदा हो जाए।
क्या है वीडियो में –
न्यूज ट्रैक के बैनर तले यू ट्यूब पर साझा किया गया यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इसमें उत्तर प्रदेश के पीलीभीत की एक लड़की मनचले की पिटाई करते हुए दिख रही है। आप खुद ही देखिए वीडियो।
Latest India News