1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. विधायक के बेटे की पंचायत, नाबालिग प्रेमी जोड़े के मुंह पर पोती कालिख

विधायक के बेटे की पंचायत, नाबालिग प्रेमी जोड़े के मुंह पर पोती कालिख

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश में एक नाबालिग प्रेमी जोड़े को तालिबानी सज़ा सुनाई गई। घटना गोरखपुर के खुटहन खास गांव की है। यहां एक सपा विधायक के बेटे के कहने पर नाबालिग प्रेमी जोड़े के चेहरे

विधायक के बेटे की...- India TV Hindi
विधायक के बेटे की पंचायत, नाबालिग प्रेमी जोड़े के मुंह पर पोती कालिख

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश में एक नाबालिग प्रेमी जोड़े को तालिबानी सज़ा सुनाई गई। घटना गोरखपुर के खुटहन खास गांव की है।

यहां एक सपा विधायक के बेटे के कहने पर नाबालिग प्रेमी जोड़े के चेहरे पर कालिख पोत उन्हें पूरे गांव में घुमाया गया। पंचायत ने लड़के का आधा सिर मुंडवा दिया और लड़की से शादी करा दी।

जब ये सब कुछ हो रहा था वहां काफी लोग मौजूद थे लेकिन विधायक राजमती निषाद के बेटे अमरेंद्र निषाद के डर की वजह से कोई कुछ नहीं बोला लेकिन भीड़ में मौजूद किसी शख्स ने इस वारदात का वीडियो बनाया वही वीडियो वायरल हुआ तो शर्मसार करने वाले ये तस्वीरें सामने आ गईं।

विधायक के बेटे की मौजूदगी में हुई घटना से लड़की और लड़के के घरवाले दहशत में हैं। पीड़ित लड़की ने बताया, "उन लोगों ने हमारे माता-पिता को गन प्वाइंट पर ले रखा था और चुपचाप बैठे रहने के लिए मजबूर कर दिया था।"

ये लोग पंचायत के फरमान को भी सही बता रहे हैं और घटना की किसी अफसर से शिकायत तक नहीं करना चाहते। हालांकि, एसपी सिटी हेमंत कुटियाल का कहना है कि घटना के बारे में वह जानकारी ले रहे हैं और जरूरी कार्रवाई की जाएगी।

पंचायत ने फरमान जारी करते हुए छह महीने के लिए दोनों को गांव से निकाल दिया। इस घटना के बाद लड़के और लड़की के घरवाले डरे हुए हैं। घटना बीते 15 जून की है, लेकिन इसका पता मोबाइल से बनाए गए वीडियो के वायरल होने पर बुधवार को चला। वहीं, एसपी सिटी हेमंत कुटियाल का कहना है कि इस बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।

खुटहन खास गांव की रहने वाली 16 साल की लड़की का गांव के ही 17 साल के लडके से पिछले दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। गांव के लोगों को दोनों के प्रेम प्रसंग का पता चल गया । इसके बाद पिपराइच के विधायक राजमति निषाद के बेटे और समाजवादी लोहिया वाहिनी के पूर्व राष्ट्रीय सचिव अमरेंद्र निषाद तक इस घटना की खबर पहुंची।

आरोप है कि इसके बाद विधायक के बेटे अमरेंद्र निषाद ने बीते सोमवार को पंचायत बुलाई। वहां लड़के को कंबल ओढ़ाया गया और फिर उसकी जमकर धुनाई हुई। उसका सिर आधा मुंडवाकर लड़की और उसके चेहरे पर कालिख पोती गई। दोनों को पूरे गांव में घुमाया गया।

घरवालों की मौजूदगी में दोनों की शादी कराई गई और फिर गांव से छह महीने के लिए निकल जाने का फरमान सुना दिया गया। अगर घटना का वीडियो वायरल न हुआ होता, तो शायद इसकी जानकारी किसी को नहीं होती

Latest India News