शाहजहांपुर: पत्रकार जगैन्द्र सिंह की मौत के मामले में पांच पुलिस कर्मियों को बरखास्त किया गया है। इसमें शाहाजापुर थाने के इंस्पेक्टर प्रकाश राय समेत एसआई, 2 कॉस्टेबल और एक अन्य पुलिसकर्मी शामिल है।
ये पांचो पुलिसकर्मी छापा मारने गए थे। पत्रकार जगैन्द्र सिंह ने मरने से पहले अपने बयान में इंस्पेक्टर प्रकाश का नाम लिया था।
आपको बता दे कि उत्तर प्रदेश में एक सपा नेता राममूर्ती वर्मा के खिलाफ रिपोर्ट छापने की हिमाकत करने वाले पत्रकार को जिंदा जला दिया गया था जगैन्द्र सिंह के परिवार ने पुलिसकर्मियों पर जगैन्द्र सिंह को जिंदा जलाये जाने का आरोप लगाया था जिसके बाद यह कार्यवाही की गई है। इस मामले में इलाहबाद हाईकोर्ट में पीआईएल दाखिल कर सीबीआई जांच की मांग की गई है।
Latest India News