1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. BJP नेता ब्रजपाल तेवतिया पर जानलेवा हमले में 4 आरोपी गिरफ्तार

BJP नेता ब्रजपाल तेवतिया पर जानलेवा हमले में 4 आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने बीजेपी नेता बृजपाल तेवतिया पर जानलेवा हमले के मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। राहुल त्यागी, रामसिंह, जितेंद्र और निशांत ने ही तेवतिया पर फायरिंग की थी।

brijpal- India TV Hindi
brijpal

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने बीजेपी नेता बृजपाल तेवतिया पर जानलेवा हमले के मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। राहुल त्यागी, रामसिंह, जितेंद्र और निशांत ने ही तेवतिया पर फायरिंग की थी। बुधवार को एडीजी लॉ एंड आर्डर दलजीत चौधरी प्रेस कॉन्फ्रें स करेंगे। साथ में आईजी एसटीएफ और एसएसपी एसटीएफ नोएडा भी होंगे, क्योंकि शूटर इनकी टीम ने ही अरेस्ट किए हैं।

बताया जा रहा है कि मुख्य आरोपी मनीष और मनोज अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। बृजपाल तेवतिया पर कुछ हथियारबंद बदमाशों ने अंधाधुंध गोलियां बरसाई थीं। बुरी तरह जख्मी तेवतिया का इलाज नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में चल रहा हैं। इससे पहले पुलिस ने बागपत में तैनात महिला कॉन्स्टेबल सुनीता हसनपुरिया को हिरासत में लिया था।

बीजेपी नेता और प्रॉपर्टी के धंधे से जुड़े तेवतिया पर हमले के बाद इस मामले की जांच का जिम्मा यूपी एसटीएफ को दिया गया था। जब एसटीएफ ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया, तो निशांत भी उनमें शामिल था। उसका मोबाइल फोन भी एसटीएफ ने बरामद किया। मोबाइल की जांच पड़ताल से पता चला कि मोबाइल में आटो काल रिकार्डर है। जब एसटीएफ ने उसमें रिकार्ड सारी बातचीत सुनी तो मामला खुलकर सामने आ गया।
 
गौर हो कि भाजपा के वरिष्ठ नेता बृजपाल तेवतिया पर अज्ञात बंदूकधारियों ने कल मुरादनगर थाना क्षेत्र स्थित रावली मार्ग पर हमला किया था। एक कार में सवार अज्ञात बदमाशों ने शाम करीब सात बजकर 20 मिनट पर तेवतिया और अन्य लोगों पर गोलियां चलाईं, जिसमें तेवतिया सहित छह लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया, लेकिन वे फरार हो गए। मुरादनगर विधानसभा क्षेत्र से साल 2012 का विधानसभा चुनाव लड़ चुके तेवतिया आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर गाजियाबाद आ रहे थे।

Latest India News