1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. यूपी में पुलिस का कहर, पहले बिजनौर अब बदांयू

यूपी में पुलिस का कहर, पहले बिजनौर अब बदांयू

उत्तर प्रदेश में बिजनौर के बाद अब बदांयू में भी पुलिस के जुल्मों की तस्वीर सामने आई है। पुलिस ने एक लड़के की बेरहमी से पिटाई क्यों की, ये जानेंगे तो आप हैरान रह जाएंगे।

UP Police- India TV Hindi
UP Police

उत्तर प्रदेश में बिजनौर के बाद अब बदांयू में भी पुलिस के जुल्मों की तस्वीर सामने आई है।  पुलिस ने एक लड़के की बेरहमी से पिटाई क्यों की, ये जानेंगे तो आप हैरान रह जाएंगे।

बदायूं के जवाहरपुरी पुलिस चौकी में दारोगा जितेंद्र यादव ने इस लड़के को इसलिए बेरहमी से पीटा क्योंकि ये BJP की तिरंगा यात्रा के दौरान बीच में आ गया था। इस मामूली सी बात को लेकर दारोगा जी भड़क गए और उसकी पिटाई करने लग गए..

बदायूं में पुलिस ने पैरों से फंसाकर लड़के की पिटाई की वहीं बिजनौर में पुलिस लात और घूंसों से एक व्यक्ति का नशा उतारने की नायाब कोशिश की थी।


   
इस वीडियो के वायरल होने के बाद बिजनौर पुलिस के सिपाही को लाइन हाजिर किया गया है.. हो सकता है कि बदायूं पुलिस पर भी कार्रवाई हो.. लेकिन बड़ा सवाल ये है कि आखिर कब यूपी पुलिस अपनी ऐसी हरकतों से बाज आएगी...

Latest India News