1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. प्रश्न पत्र लीक होने से यूपीपीसीएस की परीक्षा रद्द

प्रश्न पत्र लीक होने से यूपीपीसीएस की परीक्षा रद्द

लखनऊ: आज यूपीपीसीएस मतलब यूपी पब्लिक सर्विस कमीशन की प्रीलिम्स की परीक्षा से ठीक पहले प्रश्न पत्र लीक होने की खबर से हड़कंप मच गया है। परीक्षा सुबह 9 बजे शुरू होनी थी लेकिन उसके

- India TV Hindi

लखनऊ: आज यूपीपीसीएस मतलब यूपी पब्लिक सर्विस कमीशन की प्रीलिम्स की परीक्षा से ठीक पहले प्रश्न पत्र लीक होने की खबर से हड़कंप मच गया है। परीक्षा सुबह 9 बजे शुरू होनी थी लेकिन उसके आधे घंटे पहले ही पेपर बाजार में लीक हो गया और इसी वजह से इसे रद्द करना पड़ा।

बताया जा रहा है कि परीक्षा शुरु होने से पहले इस पेपर को 5-5 लाख रुपये में बेचा गया। कुछ देर बाद वाट्सअप पर भी पेपर को सर्कुलेट किया गया। ताजुब की बात ये है कि ये खबर जानने के बावजूद यूपी पीसीएस के प्रीलिम्स की परीक्षा आयोजित की गई। यही नहीं प्री के पेपर की प्रतिलिपि कुछ देर में लोगों को व्हाट्सएप के जरिए मुहैया करायी गयी।

वहीं पेपर लीक की खबरों के बीच यूपी पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है। वहीं पुलिस का कहना है कि अगर पेपर लीक हुआ है तो अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। वहीं इस मामले में लोकसेवा आयोग अभी तक चुप्पी साधे हुए है। आपको बता दें कि पीसीएस का 100 फीसदी पेपर लीक हुआ है। यही नहीं एक-एक सवाल जोकि वास्तविक पेपर में था वह लीक पेपर में भी था। इस मामले में डीजीपी ने सख्त कार्यवाही करने की बात कही है। गौर करने वाली बात है इससे पहले भी कई बार यूपीपीसीएस की परीक्षा लीक हो चुकी है।

Latest India News