1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. UP में माजा पीने से परिवार के 6 लोग हुए बेहोश

UP में माजा पीने से परिवार के 6 लोग हुए बेहोश

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर मलवां थाना क्षेत्र के ग्राम अल्लीपुर में सोमवार रात एक ही परिवार के आधा दर्जन लोग ठंडा पेय माजा पीने के कुछ देर बाद अचेत हो गए। उन्हें जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।

Maaza- India TV Hindi
Maaza

फतेहपुर: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर मलवां थाना क्षेत्र के ग्राम अल्लीपुर में सोमवार रात एक ही परिवार के आधा दर्जन लोग खाना खाने के बाद ठंडा पेय माजा पीने के कुछ देर बाद अचेत हो गए। उन्हें जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।

अल्लीपुर गांव निवासी अली हसन का 50 वर्षीय पुत्र जाहिद अपनी 45 वर्षीय पत्नी अनीसा बेगम, 22 वर्षीय पुत्र फैसल, 16 वर्षीय पुत्री मंतशा, 12 वर्षीय पुत्र अफजल व 9 वर्षीय पुत्र आदिल सबने एक साथ रात में एक साथ बैठकर खाना खाया। उसके बाद दो बोतल माजा मंगवाई और सभी ने पिया। इसके बाद अपने-अपने बिस्तर पर सोने चले गए।

मंगलवार सुबह जब घर का कोई सदस्य नहीं उठा तो पास-पड़ोस वालों को कुछ शक हुआ तो लोगों ने आवाजें देना शुरू कर दिया, लेकिन कोई आहट न मिलने पर जाहिद के भाई इफ्तेखार को जानकारी मिली तो घर के अंदर पहुंचा। घर के अंदर सभी लोग अचेत पड़े थे।

उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां जाहिद की हालत गंभीर बनी हुई है।

Latest India News