1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मिनी ताज महल के निर्माण में मदद करेगी उप्र सरकार

मिनी ताज महल के निर्माण में मदद करेगी उप्र सरकार

बुलंदशहर: 81 वर्षीय एक सेवानिवृत्त क्लर्क जिसने अपनी दिवंगत पत्नी की याद में मिनी ताज महल बनाने पर अपनी सारी बचत खर्च कर दी, उसे मकबरा बनाने में उत्तर प्रदेश सरकार से वित्तीय मदद मिली

मिनी ताज महल के...- India TV Hindi
मिनी ताज महल के निर्माण में मदद करेगी उप्र सरकार

बुलंदशहर: 81 वर्षीय एक सेवानिवृत्त क्लर्क जिसने अपनी दिवंगत पत्नी की याद में मिनी ताज महल बनाने पर अपनी सारी बचत खर्च कर दी, उसे मकबरा बनाने में उत्तर प्रदेश सरकार से वित्तीय मदद मिली है। उसने इच्छा जताई है कि मरने के बाद उसे उसकी पत्नी के बगल में दफनाया जाए।

फैजल हसन कादरी ने 17 वीं शताब्दी में निर्मित ताज की प्रतिकृति के निर्माण का काम 2011 में शुरू किया जब उसकी पत्नी का गले के कैंसर के कारण निधन हो गया था। सेवानिवृत्त क्लर्क ने अपनी पत्नी की याद में कासर कलां गांव में स्मारक के निर्माण में अपनी सारी बचत खर्च कर दी।

कादरी ने कहा, धन की कमी की वजह से काम पिछले साल रक गया।

स्मारक को पूरा करने के आखिरी चरण में कादरी की सारी जमा पूंजी खत्म होने की हालिया खबरों के बाद राज्य सरकार ने हस्तक्षेप किया।
कादरी ने कहा कि इमारत के निर्माण पर अपनी भविष्य निधि और ग्रेच्युटी समेत भवन पर 14 लाख रपये खर्च किए हैं।

जिलाधिकारी बी चंद्रकला ने पुष्टि की कि उन्होंने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कहने पर उनकी परियोजना के बारे में जानने के लिए कादरी को बुलाया।

डीएम ने कहा, शीघ्र ही कादरी की मुख्यमंत्री से मुलाकात की व्यवस्था की जाएगी।

कादरी ने ताजमौली में अपनी पत्नी के बगल में दफनाए जाने की इच्छा जताई है।

किस्मत ने कादरी का साथ दिया जब मुख्यमंत्री को एक सोशल साइट पर ताजमहल की प्रतिकृति को देखने का हाल में मौका मिला।

Latest India News