1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. VIDEO: UP में तालिबानी राज, PM मोदी से लगाई मदद की गुहार

VIDEO: UP में तालिबानी राज, PM मोदी से लगाई मदद की गुहार

शाहजहांपुर: यूपी के शाहजहांपुर में रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो सामने आया है जिसे आप देखकर कहेंगे की ये यूपी नहीं बल्कि तालिबान है। हांलांकि वीडियों दो महीने पुराना है। थाना सदर बाजार क्षेत्र के

VIDEO: UP में तालिबानी राज, PM...- India TV Hindi
VIDEO: UP में तालिबानी राज, PM से लगाई मदद की गुहार

शाहजहांपुर: यूपी के शाहजहांपुर में रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो सामने आया है जिसे आप देखकर कहेंगे की ये यूपी नहीं बल्कि तालिबान है। हांलांकि वीडियों दो महीने पुराना है। थाना सदर बाजार क्षेत्र के बृज बिहार कालोनी के रहने वाले शाहिद से शहर के नामी गुण्डों ने रंगदारी की मांग की थी। खास बात ये है कि गुण्डों के हाथों में जो डन्डे है वो पुलिस के सरकारी डन्डे हैं।

वीडियो में गुण्डे एक प्रापर्टी डीलर को रंगदारी न देने पर डन्डों से बेरहमी से पीट रहे हैं। जब प्रापर्टी डीलर का काम करने वाले शाहिद ने रंगदारी नही दी तो उसे साथ जो हुआ उसे देखकर किसी की रूह कांप जायेगी। आठ गुण्डों ने मिलकर शाहिद को डन्डों से बेरहमी से पीटा। गुण्डागर्दी का ये तालीबानी खेल खली सड़क पर लगभग एक घन्टे तक चला।

गुंडों ने युवक की पिटाई का वीडियों भी बनवाया ताकि इस वीडियों को दिखाकर और लोगों से रंगदारी वसूली जा सके। हालांकि पुलिस में शिकायत की गई तो पुलिस ने उल्टे युवके के खिलाफ की शान्ति भंग की कार्यवाही कर दी। बाद मे किसी तरह से वीडियो हासिल करने के बाद युवक ने एसपी को वीडियों दिखाया तो एक युवक को जेल भेज दिया गया जबकि बाकी गुंडे अब युवक को जान से मारने की धमकी दे रही हैं।

PM मोदी से लगाई गुहार,  गुजरात में चाहिए पनाह

वहीं पीडि़त ने प्रधानमन्त्री मोदी से गुहार लगाई है कि उसे गुजरात मे पनाह दी जाये अब वो तालीबानी यूपी में नहीं रहना चाहता है। तालीबानी सजा का ये वीडियों अपने आप में यूपी के गुण्डाराज की पोल खोल रहा हैं ऐसे में परिवार ने मोदी से गुहार लगाई है कि अब वो यूपी में रहना नही चाहते। परिवार अब गुजरात में पनाह चाहता है।

अगली स्लाइड में देखें VIDEO

Latest India News