A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कांग्रेस नेता ने गोली मार कर खुदकुशी की, जंगल से बरामद हुआ लहूलुहान शव

कांग्रेस नेता ने गोली मार कर खुदकुशी की, जंगल से बरामद हुआ लहूलुहान शव

32 वर्षीय कपिल रावत का लहुलुहान शव रामनगर के जंगलों से बरामद हुआ। पोस्टमार्टम के बाद रावत का शव उनके परिजनों को सौंप दिया गया है।

<p>Representational pic</p>- India TV Hindi
Representational pic

देहरादून: उत्तराखंड में नैनीताल जिले के रामनगर में एक स्थानीय कांग्रेस नेता ने रविवार को कथित रूप से गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

रामनगर के पुलिस थानाध्यक्ष ठाकुर विक्रम सिंह राठौर ने बताया कि 32 वर्षीय कपिल रावत का लहूलुहान शव रामनगर के जंगलों से बरामद हुआ। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद रावत का शव उनके परिजनों को सौंप दिया गया है।

मामले की जांच शुरू कर दी गई है। हांलांकि, प्रथमदृष्टया आत्महत्या की वजह घरेलू कलह को माना जा रहा है।

Latest India News