A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. उत्तराखंड के उत्तरकाशी में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.4 मापी गई

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.4 मापी गई

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता 3.4 मापी गई है। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी से मिली जानकारी के मुताबिक देर रात 1 बजकर 28 मिनट पर उत्तर काशी में भूकंप के झटके महसूस किए गए। 

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.4 मापी गई- India TV Hindi
Image Source : PTI उत्तराखंड के उत्तरकाशी में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.4 मापी गई

नई दिल्ली: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता 3.4 मापी गई है। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी से मिली जानकारी के मुताबिक देर रात 1 बजकर 28 मिनट पर उत्तर काशी में भूकंप के झटके महसूस किए गए। हालांकि भूकंप की तीव्रता कम थी और रिक्टर स्केल इसे 3.4 मापा गया। भूकंप का केंद्र उत्तरकाशी से 23 किमी पूर्व था। आपको बता दें कि उत्तराखंड का उत्तरकाशी इलाका भूकंप के बेहद संवेदनशील क्षेत्र के अंतर्गत पड़ता है। यहां पूर्व में बड़े भूकंप आ चुके हैं और बड़े पैमाने पर जानमाल का नुकसान हो चुका है।

Latest India News