1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. उत्तराखंड में Coronavirus के 3 नए केस, मरीजों का आंकडा बढ़कर 75 पर पहुंचा

उत्तराखंड में Coronavirus के 3 नए केस, मरीजों का आंकडा बढ़कर 75 पर पहुंचा

उत्तराखंड में गुरुवार को तीन और मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई, जिससे इस महामारी से पीडि़तों की संख्या 75 हो गयी। 

उत्तराखंड में Coronavirus के 3 नए केस, मरीजों का आंकडा बढ़कर 75 पर पहुंचा- India TV Hindi
Image Source : PTI उत्तराखंड में Coronavirus के 3 नए केस, मरीजों का आंकडा बढ़कर 75 पर पहुंचा

देहरादून: उत्तराखंड में गुरुवार को तीन और मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई, जिससे इस महामारी से पीडि़तों की संख्या 75 हो गयी। प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा यहां जारी हेल्थ बुलेटिन में यह जानकारी दी गयी है। कोरोना संक्रमण के तीनों नये मामले देहरादून जिले के हैं। हालांकि, अब तक 50 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ भी हो चुके हैं। प्रदेश में 24 संक्रमित मरीजों का इलाज चल रहा है।

Latest India News