1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बारिश कर रही परेशान और सब्जियों के दाम छू रहे आसमान

बारिश कर रही परेशान और सब्जियों के दाम छू रहे आसमान

नई दिल्ली: बारिश ने इन दिनों देश के किचन का बजट बिगाड़ दिया है। सब्जियों के दाम 15 दिन में दोगुने हो गए हैं। इसका सीधा असर खाने की थाली पर दिख रहा है थाली

सब्जियों के आसमान छूते भाव ने इस परिवार का बजट बिगाड़ दिया है पहले इनके घर में जहां पंद्रह सौ रुपए में पूरे महीने की सब्जी का खर्च निकल जाता था। वहीं अब खर्चा तीन हजार के करीब पहुंच चुका है।

पहले महीने का खर्च 1500
अब महीने का खर्च   3000

जाहिर है महंगाई की मार में हर कदम पर आम आदमी ही पिसता है और अगर मुंबई के आस-पास इलाकों में बरसात इसी तरह होती रही। तो आने वाले दिनों में आम आदमी का जायका और बिगड़ सकता है

सब्जियों के भाव लखनऊ में भी पिछले 15 दिनों में दोगुने हो चुके हैं। ऐसे में यहा भी लोगों को सब्जियों को साथ समझौता करना पढ़ रहा है।

लखनऊ में सब्जियों के दाम में उछाल!

आसमान पर सब्जियां : परवल  80, टमाटर  60, टिंडा  60, भिंडी  30, पालक  40, लौकी  24, प्याज 30 रुपए/ किलो.

Latest India News