1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बसपा को नेताओं को अभद्र भाषा इस्तेमाल नहीं करने की सलाह देनी चाहिए: नायडू

बसपा को नेताओं को अभद्र भाषा इस्तेमाल नहीं करने की सलाह देनी चाहिए: नायडू

नायडू ने एक ट्वीट में कहा, श्री दयाशंकर सिंह की पत्नी एवं नाबालिग पुत्री के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करना और उन्हें मानसिक आघात पहुंचाना निंदनीय है।

Venkaiah Naidu- India TV Hindi
Image Source : PTI Venkaiah Naidu

नई दिल्ली: भाजपा के निष्कासित नेता दयाशंकर सिंह की पुत्री के खिलाफ बसपा नेताओं द्वारा अभद्र भाषा इस्तेमाल करने के आरोपों के बाद केंद्रीय मंत्री एम वेंकैया नायडू ने शनिवार को कहा कि मायावती नीत पार्टी को अपने कार्यकर्ताओं को यह सलाह देनी चाहिए कि वे ऐसी गतिविधियों में लिप्त नहीं हों। नायडू ने एक ट्वीट में कहा, श्री दयाशंकर सिंह की पत्नी एवं नाबालिग पुत्री के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करना और उन्हें मानसिक आघात पहुंचाना निंदनीय है।

सूचना एवं प्रसारण मंत्री ने एक अन्य ट्वीट में कहा, बसपा नेतृत्व को अपने नेताओं को सलाह देनी चाहिए कि वे ऐसी गतिविधियों में लिप्त नहीं हों। बसपा ने अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ एक प्रदर्शन के दौरान अभद्र भाषा इस्तेमाल करने के लिए दर्ज की गई प्राथमिकी में लगाए गए आरोपों को कल खारिज किया था और इसे भाजपा के निष्कासित नेता दयाशंकर सिंह के अपराध को ढंकने का एक प्रयास बताया था।

Latest India News