1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दलित हत्याकांड: बच्चों के शव सड़क पर रख प्रदर्शन, पुलिस का लाठीचार्ज

दलित हत्याकांड: बच्चों के शव सड़क पर रख प्रदर्शन, पुलिस का लाठीचार्ज

फरीदाबाद: हरियाणा के जिला फरीदाबाद के सुनपेड गांव में हुए दोहरे हत्याकांड के विरोध में लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या दो पर मृत बच्चों के शवों को रखकर जाम लगा दिया। वे सभी आरोपियों की

सड़क पर शव रख प्रदर्शन,...- India TV Hindi
सड़क पर शव रख प्रदर्शन, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

फरीदाबाद: हरियाणा के जिला फरीदाबाद के सुनपेड गांव में हुए दोहरे हत्याकांड के विरोध में लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या दो पर मृत बच्चों के शवों को रखकर जाम लगा दिया। वे सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। पुलिस ने बताया कि मौके पर स्थिति बिगड़ती देख पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। लाठीचार्ज के सहारे प्रदर्शनकारियों को वहां से भगाने के बाद पुलिस ने मृत बच्चों के शवों को एम्बुलेंस से अस्पताल भिजवा दिए जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका।

पुलिस ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पड़ोसी जिलों से पुलिस की पांच अतिरिक्त कंपनियां बुलाई गई हैं। हरियाणा जनहित कांग्रेस बीएल सुप्रीमो एवं आदमपुर से विधायक कुलदीप बिश्नोई, आम आदमी पार्टी नेता आशुतोष, संजय सिंह, राज्यसभा सांसद कुमारी शैलजा ने भी गांव सुनपेड आकर पीड़ित के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें उचित न्याय देने का आश्वासन दिया। नेताओं ने इस घटना को भाजपा सरकार की नाकामी बताया। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार पुलिस प्रशासन हर स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है और वह नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पूरे प्रयास कर रही है।  

क्या था मामला-

आपको बता दें कि कुछ दबंगों ने बल्लभगढ के निकट सुनपेड़ गांव में बीती देर रात एक दलित परिवार के घर को आग लगा दी थी जिससे उस परिवार के दो बच्चों की मौत हो गई और उनके माता - पिता गंभीर रूप से झुलस गए। एक पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 11 लोगों के खिलाफ हत्या, दंगा करने और अन्य आरोपों के तहत मामला दर्ज किया गया है। हमलावरों ने कथित रूप से खिड़की में से पेट्रोल छिड़का और घर को आग लगा दी जिसके कारण ढाई साल के वैभव और उसकी 11 महीने की बहन दिव्या की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। उनकी मां रेखा 70 फीसदी जल गई जिसे इलाज के लिए दिल्ली ले जाया गया है जबकि उनके पिता जितेन्द्र भी परिवार को बचाने के प्रयास में झुलस गए।

Latest India News