नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता कुमार विश्वास के साथ अवैध संबंध के शक में घर से निकाली गई पार्टी की महिला कार्यकर्ता के पति ने कहा है कि उसे अपनी पत्नी पर बिल्कुल शक नहीं है।
बुधवार को दिल्ली महिला आयोग के दफ्तर पहुंचे महिला कार्यकर्ता के पति ने कहा कि वह जिस समाज में रहता है, उन समाज के लोगों व उनके घर वालों को उसकी पत्नी पर शक है। इसलिए जब तक कुमार विश्वास सार्वजनिक रूप से यह नहीं कहेंगे कि मेरी पत्नी से उनका कोई संबंध नहीं है, मैं अपनी पत्नी को स्वीकार नहीं करूंगा, और आखिर कुमार विश्वास इस बात को सार्वजनिक रूप से क्यों नहीं मान रहे हैं कि मेरी पत्नी से उनका कोई संबंध नहीं है।
दिल्ली महिला आयोग की चेयरमैन बरखा सिंह ने कहा कि कुमार विश्वास के चक्कर में एक युवती का परिवार लगभग टूटने के कगार पर पहुंच चुका है। उन्होंने कहा कि उसके पति ने महिला आयोग में आने से मना कर दिया था। जिसके चलते पुलिस की मदद लेनी पड़ी। हम लोग उसकी काउंसिलिंग कर रहे हैं, ताकि वह इन हालातों से लड़ सके।
Latest India News