1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Video: जिनपिंग को इग्नोर कर ओबामा ने PM मोदी से की मुलाकात

Video: जिनपिंग को इग्नोर कर ओबामा ने PM मोदी से की मुलाकात

चीन में जी-20 शिखर सम्मेलन में चीन और अमेरिकी के बीच चल रही तनातनी का असर उसके दो प्रमुख राष्ट्राध्यक्षों पर भी दिखा।

modi-obama- India TV Hindi
modi-obama

नई दिल्ली: चीन में जी-20 शिखर सम्मेलन में चीन और अमेरिका के बीच चल रही तनातनी का असर उसके दो प्रमुख राष्ट्राध्यक्षों पर भी दिखा। दरअसल इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि कैसे अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग को नजरअंदाज कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। तस्वीर में पीएम मोदी पहली पंक्ति में खड़े दिख रहे हैं।

इस तस्वीर के लिए जाने के तुरंत बाद ही चीनी राष्ट्रपति ओबामा से हाथ मिलाने लपके पर ओबामा उन्हें पूरी तरह नजरअंदाज करते हुए पीएम मोदी की तरफ बढ़ गए और सबसे पहले उनसे हाथ मिलाकर और मुस्कुरा कर उनका अभिवादन किया।

इस जी-20 सम्मेलन में अमेरिका, इंग्लैंड, चीन, भारत और जर्मनी जैसे देश शामिल हुये। इस साल जी-20 का शिखर सम्मेलन का ग्यारहवां संस्करण चीन के हांग्जो शहर में आयोजित किया गया। यह पहली बार है कि यह शिखर सम्मेलन चीन में आयोजित किया गया।

चीन में हुई जी-20 शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की। इससे पहले पीएम मोदी वियतनाम गए हुये थे जहाँ उन्होंने दोनों देशों के बीच 12 महत्वपूर्ण समझौते किये। इस सम्मेलन में अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा भी पहुंचे।

जी-20 या फिर आप इसे (ग्रुप ऑफ़ ट्वेंटी) भी कह सकते है। यह एक सरकारों और विश्व के 20 प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के केंद्रीय बैंक के गवर्नरों के लिए एक अंतराष्ट्रीय मंच है। यह 1999 में स्थापित किया गया था। इसका मुख्य उद्देश्य अंतराष्ट्रीय वित्तीय स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए बनाया गया है।

Latest India News