अहमदाबाद: हाल में यहां एक उत्सव के दौरान लड़कियों और महिलाओं को अनुचित तरीके से छूने की कोशिश करते एक पुलिसकर्मी का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद नगर पुलिस ने घटना की जांच का आदेश दिया है।
अज्ञात व्यक्ति द्वारा बनाए गए करीब एक मिनट के वीडियो क्लिप में दिखा है कि दिसंबर के अंतिम सप्ताह में कांकरिया कार्निवल में घूमने के दौरान आरोपी पुलिसकर्मी ने लड़कियों और महिलाओं को अनुचित तरीके से छुआ।
शहर के कांकरिया झील परिसर में एक हफ्ते तक चलने वाले कांकरिया कार्निवल में संस्कृति, कला और सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन होता है। सुरक्षा कारणों से कार्निवल में सैकड़ों पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था। मणिनगर थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक एन एस देसाई ने बताया, पुलिस ने जांच का आदेश दिया है। वहां पर सैकड़ों पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था। संबंधित पुलिसकर्मी की पहचान की जा रही है।
Latest India News