1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. VIDEO: कश्मीर में पत्थरबाज़ों की नई करतूत, सेना की गाड़ी को बनाया निशाना

VIDEO: कश्मीर में पत्थरबाज़ों की नई करतूत, सेना की गाड़ी को बनाया निशाना

सेना की गाड़ी पर पत्थरबाज़ों के हमले का ये सबसे नया वीडियो है। स्कूल कॉलेज के इन लड़कों ने घंटों तक सेना की इस बख्तरबंद गाड़ी पर लाठी-डंडे और पत्थर बरसाए।

VIDEO: कश्मीर में पत्थरबाज़ों की नई करतूत, सेना की गाड़ी को बनाया निशाना- India TV Hindi
VIDEO: कश्मीर में पत्थरबाज़ों की नई करतूत, सेना की गाड़ी को बनाया निशाना

नई दिल्ली: कश्मीर में फिर से पत्थरबाज़ी का वीडियो सामने आया है। एक बार फिर सीमा पार बैठे देश के दुश्मनों के इशारे पर कश्मीरी पत्थरबाजों ने सेना के जवानों को निशाना बनाने की कोशिश की और सेना की बख्तरबंद गाड़ी पर पत्थर और लाठी से हमला किया।

सेना की गाड़ी पर पत्थरबाज़ों के हमले का ये सबसे नया वीडियो है। स्कूल कॉलेज के इन लड़कों ने घंटों तक सेना की इस बख्तरबंद गाड़ी पर लाठी-डंडे और पत्थर बरसाए।

पत्थरबाजी का ये वीडियो जम्मू-कश्मीर के कुलगाम का है जहां सुरक्षाबलों के जवान अपनी गाड़ी गांव में खड़ी कर जंगल में सर्च ऑपरेशन करने गए थे, तभी इलाके से कुछ पत्थरबाज बाहर निकले और सेना की गाड़ी पर पत्थर डंडे बरसाने लगे। 

घाटी में सुरक्षाबलों ने आतंकियों को खिलाफ जबरदस्त ऑपरेशन चला रखा है जिससे घाटी में मौजूद गद्दार बौखला गए हैं और उनका गुस्सा इस तरह फूट रहा है।

Latest India News