नई दिल्ली: दिल दहला देने वाला ये सीसीटीवी वीडियो है गुजरात के हालोल के पास के टोल बूथ का। फुटेज में दिखाई दे रहा है कि दूर से टैंकर आ रहा है और ऐसा लग रहा है कि टैंकर के ड्राइवर का स्टेयरिंग पर से कंट्रोल खत्म हो गया।
वहां से तीस चालीस फीट दूर रोड साइड पर एक परिवार अपनी बाइक के साथ खड़ा था। टैंकर जाकर सीधा उनके उपर चढ़ गया और चारों लोगों की जान चली गई।
हादसे में लालजी भाई और भारती बहुन और उनके दो बच्चे 3 और 5 साल के लड़कों की वहीं स्पॉट डेथ हो गई। टैंकर ने उन्हें पूरी तरह से कुचल दिया है।
दिल दहला देने वाला ये वीडियो देखिये अगली स्लाइड में........
Latest India News