1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Video: जब जालिम बहू ने ससुराल में मचाया तांडव

Video: जब जालिम बहू ने ससुराल में मचाया तांडव

गुरुग्राम से कुछ किलोमीटर दूर सोहना गांव में ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कराने के बाद बहू अपने सास-ससुर और अपने पति पर भी बेरहमी से हमला किया।

Woman turns up to beat in-laws- India TV Hindi
Woman turns up to beat in-laws

गुड़गांव: गुड़गांव में एक ससुराल में हुई महाभारत में एक महिला का ऐसा वीडियो सामने आया है, जो हैरान कर देगा। गुरुग्राम से कुछ किलोमीटर दूर सोहना गांव में ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कराने के बाद बहू अपने सास-ससुर और अपने पति पर भी बेरहमी से हमला किया। घटना 23 जुलाई की है और घर में लगे CCTV कैमरे में हमले की पूरी तस्वीर कैद हो गई। यह पहला मौका नहीं था जब बहू ने अपने सास-ससूर के साथ मार-पीट करी हो।

23 जुलाई की सुबह 9 बजे रिकॉर्ड हुए वीडियो में चंद्रकला नाम की महिला अपने ससुराल आती है और घर के बाहर बैठे सास-ससुर पर हमला कर देती है। ससुर रोकता रहा बहू को लेकिन बहू सास की पिटाई करना चाहती थी। वीडियो में देखा जा सकता है कि ससुर बहू के पैर पकड़ता रहा लेकिन बहू घर के अंदर घुस गई और मार-पीट करने लगी।

चंद्रकला के पति ने खींचकर घर से बाहर निकाला लेकिन वो कभी पत्थर लेकर मारने दौड़ जाती तो कभी कुर्सी लेकर।

चंद्रकला पहली बार सास ससुर की पिटाई करने पहुंची थी। कई बार हमले के बाद ही अमन के परिवार वालों ने CCTV लगाने का फैसला किया था क्योंकि पुलिस का भी पीड़ित परिवार वालों की बातों पर यकीन थोड़ा कच्चा था।

पुलिस भी जांच के बाद ये भरोसा दे रही है इस बार चंद्रकला सलाखों के पीछे होगी।

क्या है मामला:

चन्द्रकला की शादी 18 साल पहले अमर से हुई थी
पति-पत्नी के बीच रोज लड़ाई होती थी
पत्नी ससुराल को छोड़कर अपने घर आ गई
2012 में चन्द्रकला ने दहेज प्रताड़ना का केस किया ( लेकिन )
चन्द्रकला के मां-बाप ही गवाही देने नहीं पहुंचे ( अब )
फैसला पीड़ित परिवार के पक्ष में आने वाला है

Latest India News