नई दिल्ली: उत्तरी दिल्ली में DTC बस में सफर के दौरान एक महिला से मनचले को छेड़छाड़ करना भारी पड़ा गया। महिला के मुताबिक बस में खाली जगह होने के बाद भी आरोपी उसकी सीट के पास आकर बैठा और बार-बार बहाने से उसके ऊपर गिरने लगा। महिला के विरोध के बाद भी जब लोगों ने कुछ नहीं किया तो महिला ने बस रुकवाकर मनचले की धुनाई कर दी। महिला डीटीसी बस में बैठकर सिविल लाइन की तरफ जा रही थी।
बस में बैठे एक शख्स ने महिला का साथ दिया और दूसरे शख्स ने वारदात का वीडियो बना लिया।
घटना के बाद दिल्ली पुलिस ने तीमारपुर पुलिस स्टेशन में आरोपी लड़के के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
अगली स्लाइड में देखें मनचले की पिटाई का पूरा VIDEO
Latest India News