नई दिल्ली: आपने शादियों में अक्सर सुना होगा कि लोगों को चोर और डाकूओं का भय रहता है लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी की एक गांव ऐसा है जहां पर लोगों को चोर और डाकूओं का डर ना होकर बंदरों का डर होता है। इस गांव में बंदरों का इतना खौफ है कि यहां पर बारात लेकर जाना खतरे से खाली नहीं है। कोई भी व्यक्ति इस गांव में बारात लेकर नहीं जाना चाहता है। इन लुटेरे बंदरों की हिम्मत इतनी बढ़ गई है कि लोगों के इस गांव में आने से हालत खराब हो जाती है।
आप सभी जानते हैं कि बंदर कितना उत्पाद मचाते हैं लेकिन इस गांव में बंदरों ने इतना उत्पाद मचाया कि यहां कि लड़कियों की शादी होना मुश्किल हो गया है। यह कहानी बिहार की राजधानी पटना की है। इस गांव का नाम रतनपुर है। और यहां पर बंदर इतने बेखौफ हो गए हैं कि उनके सामने हर कोई हार गया है। गांववालों का कहना है कि यह गांव बंदरों की कहानी की वजह से मशहूर हो गया है, और लोग यहां शादी करने से डरते हैं। कुछ समय पहले ही इस गांव में शादी के लिए बारात पहुंची। बैंड-बाजे के साथ सभी बाराती नाच रहे थे। उस वक्त बंदरों के गैंग ने बारातियों पर हमला किया और सभी बाराकू अपनी जान बचाकर भाग निकले।
इस घटना को सुनकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि यह बंदरों का गैंग कितना खतरनाक है। और कोई भी नहीं सोच सकता कि ये बंदर इतने आक्रमक हो जाएंगे कि इस गांव के लोगों के लिए अड़चन बन जाएंगे। इस गांव में बंदरों के खौफ से लोग यहां कि लड़कियों से शादी नहीं करना चाहते हैं जिस वजह से इस गांव की लड़कियां कुंवारी रहने पर मजबूर हैं।
Latest India News