उज्जैन: महाकाल की नगरी उज्जैन में साधुओं के बीच आपसी झड़प में 5 साधु घायल हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक आह्वान अखाड़े के लिए आंतरिक चुनाव हो रहा था, इसी बीच कुछ साधुओं के बीच आंतरिक विवाद हो गया। हमला इतना बढ़ गया कि साधुओं ने एक दूसरे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। घायल साधुओं को पास के अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। गौरतलब है कि बीते कुछ दिन पहले भी उज्जैन में चल रहे सिंहस्थ कुंभ में तेज आंधी के चलते एक पांडाल गिर जाने के वजह से हादसा हो गया था, जिसमे कई साधु घायल हो गए थे।
Latest India News