1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. वाराणसी: जेल में कैदी हुए आउट ऑफ कंट्रोल, जेलर की पिटाई, बनाया बंधक

वाराणसी: जेल में कैदी हुए आउट ऑफ कंट्रोल, जेलर की पिटाई, बनाया बंधक

वाराणसी: यहां की जेल में सुबह कैदियों ने परेड के वक्त कोहराम मचा दिया। डिप्टी जेलर और जेलर को बंधक बनाकर उन्हें मारा पीटा इसके बाद जेलर को कैदियों ने बंधक बना रखा। आलम ये

varanasi jail- India TV Hindi
varanasi jail

वाराणसी: यहां की जेल में सुबह कैदियों ने परेड के वक्त कोहराम मचा दिया। डिप्टी जेलर और जेलर को बंधक बनाकर उन्हें मारा पीटा इसके बाद जेलर को कैदियों ने बंधक बना रखा। आलम ये हुआ कि स्थिति पर नियंत्रण पाने के लिए पीएसी और सीआरपीएफ तक बुलानी पड़ी। लगभग 9 घंटे बंधक बनाए रखने के बाद कैदियों ने जेल अधीक्षक आशीष तिवारीको छोड़ा। उन्हें आज सुबह 9 बजे के करीब कैदियों ने बंधक बनाया था।

वाराणसी के जिला जेल में कैदियों ने सुबह से ही कोहराम मचा रखा था। जेल के भीतर कैदियों ने घंटों उत्पात मचाया, जेलर डिप्टी जेलर को बंधक बनाया और उन्हें मारा पीटा। जेल के अंदर जो बंदी रक्षक तैनात थे, कैदियों ने उन्हें भी नहीं बख्शा। बवाल के बाद टूटी हुई कुर्सियां और सामान बिखरा हुआ था। कैदियों के संग्राम को शांत कराने के लिए बाहर से पुलिस बुलाई गई तो कैदियों ने जेल की छत से पुलिसबल पर भी पथराव शुरू कर दिया। कैदियों ने यहां ईंट पत्थर जमा करके रखा था।

आखिर ऐसा क्या हुआ जो आउट ऑफ कंट्रोल हो गए कैदी ?

असल में कैदियों का आरोप है कि वाराणसी के जेलर विजय कुमार राय और डिप्टी जेलर अजय कुमार राय सुबह जब कैदियों की परेड करा रहे थे तो उसी दौरान अधिकारियों ने राजकिशोर नाम के एक बंदी को कुछ दूसरे कैदियों के साथ मिलकर बिना किसी वजह के पीटना शुरू कर दिया। बस इसी बात को लेकर कैदियों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया।

आगे की स्लाइड में देखिए वीडियो-

Latest India News