1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सचिन तेंदुलकर के इस वीडियो को सोशल मीडिया ने जमकर सराहा…

सचिन तेंदुलकर के इस वीडियो को सोशल मीडिया ने जमकर सराहा…

पूर्व दिग्गज भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के दिल में मुंबई पुलिस, खासकर विपरीत परिस्थितियों में अपनी जिम्‍मेदारी और नागरिकों की सुरक्षा के लिए जुटे रहने वाले इसके जवानों के प्रति काफी सम्मान है।

Sachin Tendulkar Mumbai Police- India TV Hindi
Sachin Tendulkar Mumbai Police

नई दिल्ली: पूर्व दिग्गज भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के दिल में मुंबई पुलिस, खासकर विपरीत परिस्थितियों में अपनी जिम्‍मेदारी और नागरिकों की सुरक्षा के लिए जुटे रहने वाले इसके जवानों के प्रति काफी सम्मान है। मास्टर ब्लास्टर ने अपने इस सम्मान को दर्शाते हुए हाल ही में फेसबुक और ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया है।

ये वीडियो मुंबई के ट्रैफिक के बीच गाड़ी के अंदर से तब बनाया गया जब मुंबई में तेज बारिश हो रही थी। इस वीडियो के जरिए सचिन ने दिखाया कि कैसे मुंबई पुलिस के जवान तेज बारिश के बीच भी मुस्तैदी से अपनी ड्यूटी कर रहे हैं।

सचिन ने इस वीडियो के साथ लिखा, 'बारिश आए या धूप। मुंबई पुलिस हमारी सुरक्षा के लिए हमेशा मुस्तैद रहती है जैसा कि यहां देखा जा सकता है (तेज बारिश में भी)। मैं इन सबको सलाम करता हूं।'

इस वीडियो में भारी बारिश के बीच ट्रैफिक को सामान्य बनाने के लिए विभिन्न पुलिस अधिकारियों की ओर से की गई जद्दोजहद को दिखाया गया है। वीडियो में मुंबई पुलिस के उस साइन बोर्ड को भी दिखाया गया है जिस पर लिखा है- आपकी सुरक्षा, हमारा संकल्प  (Your Safety-Our Commitment)।

मुंबई पुलिस ने भी एक ट्वीट के जरिये सचिन को धन्यवाद दिया है और जनता की सुरक्षा और मदद में इसी तरह जुटे रहने का संकल्प दोहराया है।

Latest India News