1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हिमाचल प्रदेश अगले 2 सालों में पब्लिक सेक्टर में 25,000 नौकरियां देगा: वीरभद्र

हिमाचल प्रदेश अगले 2 सालों में पब्लिक सेक्टर में 25,000 नौकरियां देगा: वीरभद्र

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि राज्य सरकार अगले दो वर्षों में सार्वजनिक क्षेत्र में 25 हजार नौकरियां देगी।

virbhadra singh- India TV Hindi
virbhadra singh

शिमला: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि राज्य सरकार अगले दो वर्षों में सार्वजनिक क्षेत्र में 25 हजार नौकरियां देगी। उन्होंने कहा कि इसके अलावा निजी क्षेत्र में हजारों नौकरियां दी जाएंगी।

उन्होंने बिलासपुर जिले में राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस की अध्यक्षता करते हुए कहा, सरकार ने पिछले तीन वर्षों में सार्वजनिक और निजी क्षेत्र में 60,000 से ज्यादा लोगों को नौकरियां दी हैं जिसमें 27,000 केवल सरकारी क्षेत्र में है और अगले दो वर्षों में सरकारी क्षेत्र में यह 25,000 और नौकरियां देने को प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत सामान्य श्रेणी के बीपीएल परिवारों को गृह निर्माण के लिए 75,000 रुपए का अनुदान प्रदान कर रही है, जिसके लिए 25 करोड़ रुपए के बजट का प्रावधान किया गया है। वीरभद्र सिंह ने कहा कि 7 वर्ष का सेवाकाल पूरा कर चुके दिहाड़ीदारों तथा 5 वर्ष का सेवाकाल पूरा कर चुके अनुबंध कर्मियों को नियमित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिन अशंकालिक कर्मियों ने 31 मार्च, 2016 तक 8 वर्ष का सेवाकाल पूरा कर लिया है, उनको दिहाड़ीदार बनाने की प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है।

इस दौरान मुख्यामंत्री ने विधवा पैंशन को 600 से बढ़ाकर 1200 रुपए करने की घोषणा की, साथ ही बेटियों के कल्याण के लिए प्रदान की जाने वाली राशि को भी दुगना करन की घोषण की। उन्होंने कहा कि हर विधानसभा चुनाव क्षेत्र में 100 हैंडपंप लगाए जाएंगे।  इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर भी निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष के नेता बेबुनियादी आरोप-प्रत्यारोप लगाते रहते हैं।

Latest India News