A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जनरल बाजवा पर वीके सिंह का पलटवार, कहा-कश्मीर के नाम पर मौज कर रही है पाक सेना

जनरल बाजवा पर वीके सिंह का पलटवार, कहा-कश्मीर के नाम पर मौज कर रही है पाक सेना

कश्मीर पर पूरी दुनिया में अकेला पड़ने के बावजूद पाकिस्तान के अक्ल ठिकाने नहीं आ रही है। अब पाकिस्तान के आर्मी चीफ ने जंग की गीदड़भभकी दी है।

जनरल बाजवा पर वीके सिंह का पलटवार, कहा-कश्मीर के नाम पर मौज कर रही है पाक सेना- India TV Hindi
जनरल बाजवा पर वीके सिंह का पलटवार, कहा-कश्मीर के नाम पर मौज कर रही है पाक सेना

नई दिल्ली: कश्मीर पर पूरी दुनिया में अकेला पड़ने के बावजूद पाकिस्तान के अक्ल ठिकाने नहीं आ रही है। अब पाकिस्तान के आर्मी चीफ ने जंग की गीदड़भभकी दी है। जनरल बाजवा ने कहा कि इलाके में जंग और बेचैनी के हालात नज़र आ रहे हैं। पाकिस्तानी सेना आखिरी गोली, आखिरी सांस तक लड़ेगी।

जनरल बाजवा ने कहा, “हम आखिरी गोली, आखिरी सिपाही और आखिरी सांस तक अपना फर्ज अदा करेंगे और इसके लिए हम हर हद तक जाने को तैयार हैं। आज जब हम इलाके के हालात पर नजर दौड़ाते हैं तो जंग और बेचैनी के बादल नजर आते हैं और अमन और सलामती की उम्मीद भी।“

बाजवा की इस धमकी का जवाब भारत के पूर्व आर्मी चीफ और केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह ने दिया है। इंडिया टीवी से वीके सिंह ने कहा कि पाकिस्तानी फौज कश्मीर के नाम पर मौज कर रही है। बाजवा पहले अपने देश और अपनी सेना का हाल देखें फिर युद्ध की बात करें।

Latest India News