1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली-NCR में वोडाफोन ने लॉन्च की 4G सर्विस

दिल्ली-NCR में वोडाफोन ने लॉन्च की 4G सर्विस

देश की दूसरी सबसे बड़ी मोबाइल सेवा प्रदाता कंपनी वोडाफोन ने दिल्ली एनसीआर में अपनी 4G सेवा लॉन्च कर दी है। इस नई सेवा का लाभ दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में रहने वाले लोग कर पाएंगे।

vodafone- India TV Hindi
vodafone

नई दिल्ली: देश की दूसरी सबसे बड़ी मोबाइल सेवा प्रदाता कंपनी वोडाफोन ने दिल्ली एनसीआर में अपनी 4G सेवा लॉन्च कर दी है। इस नई सेवा का लाभ दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में रहने वाले लोग कर पाएंगे। हालांकि इस नई सेवा की शुरुआत गुड़गांव से की जाएगी। कंपनी का कहना है कि कुछ ही महीनों में उपभोक्ता इस सेवा का लाभ उठा पाएंगे। आपको बता दें कि वोडाफोन पहले से ही अपने उपभोक्ताओं को 4G सिम मुहैया करा रही है।

कंपनी ने घोषणा की है कि जिन उपभोक्ताओं ने नया 4जी सिम ले लिया है उन्हें लॉन्च होने के समय पर 1GB 4G इंटरनेट मुफ्त में दिया जाएगा। गौरतलब है कि कंपनी ने साल 2015 की नीलामी के दौरान ही 1800 मेगाहर्ट्ज बैंड को खरीद लिया था जिस पर 4G सर्विस को चलाया जाएगा। वोडाफोन पहले से ही केरल, मैसूर, कर्नाटक और कोलकाता में 4G सर्विस लॉन्च कर चुकी है। मुंबई और बंगलुरु को वोडाफोन की 4G सर्विस मार्च के महीने में उपलब्ध कराई जाएगी।

Latest India News