नई दिल्ली: दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाइअड्डे का उपयोग करने वाले वोडाफोन के ग्राहकौं को एक गीगाबाइट तक का मुफ्त वाई-फाई डेटा मिलेगा। हवाइअड्डे का परिचालन करने वाली कंपनी डायल ने आज से यहां पर वोडाफोन के साथ साझेदारी में वाई-फाई सुविधा शुरू की है।
(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)
डायल ने एक विज्ञप्ति में बताया कि हवाइअड्डे पर छह लाख वर्गमीटर क्षेत्र में वाई-फाई सुविधा दी जाएगी जो देश में सबसे बड़ा वाई-फाई क्षेत्र होगा।
कंपनी ने कहा कि इस सेवा की शुरूआत के साथ ही वोडाफोन 3जी और 4जी के ग्राहकों (प्रीपेड और पोस्टपेड) को यह सुविधा मुफ्त मिलेगी। इस सेवा का सफल परीक्षण किया जा चुका है।
Latest India News