1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. VIDEO: Vote Podu हुआ वायरल, तमिलनाडु में चुनाव आयोग ने की वोट देने की अपील

VIDEO: Vote Podu हुआ वायरल, तमिलनाडु में चुनाव आयोग ने की वोट देने की अपील

तमिलनाडु चुनाव आयोग ने लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए इस हफ्ते एक Vote Podu वीडियो जारी किया है, जो इन दिनों राज्य में खूब वायरल हो रहा है।

voting- India TV Hindi
voting

चेन्नई: तमिलनाडु में चुनाव आयोग ने लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए इस हफ्ते एक Vote Podu वीडियो जारी किया है, जो इन दिनों राज्य में खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो को जारी करने के पीछे का एकमात्र उद्ददेश्य आगामी 16 मई को राज्य में हो रहे विधानसभा चुनाव के लिए लोगों को वोट देने के लिए प्रोत्साहित करना है। इस वीडियो के जरिए खासकर के युवाओं और पहली बार के मतदाताओं को प्रेरित करने की कोशिश की गई है।

किसने तैयार किया Vote Podu:

Vote Podu को रैपर ब्लेज और संगीतकार पॉल जैकब ने मिलकर तैयार किया है। जैकब ने एक निजी वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में बताया कि वो और ब्लेज पिछले 6-7 सालों से एक साथ काम कर रहे हैं और पिछले दो सालों से वो अवेयरनेस से जुड़े गानों पर काम कर रहे हैं।

जैकब ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में भी मतदाता जागरूकता से जुड़ा एक गाना तैयार किया था। वहीं तमिलनाडु के लिए इस तरह का गाना तैयार करने के लिए यह जोड़ी जनवरी से काम कर रही थी।

जैकब ने बताया कि इस गाने का मकसद लोगों को वोटिंग की अहमियत बताना है। यह गाना मुख्य तौर पर 18 से 25 आयु वर्ग के लोगों को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। जैकब ने साल 2014 में भी वोटर्स अवेयरनेस से जुड़ा एक हिंदी गाना तैयार किया था।

Latest India News