1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. व्यापम घोटाला: CBI जांच पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज

व्यापम घोटाला: CBI जांच पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज

नई दिल्ली: व्यापम घोटाले पर जांच के लिए दिग्विजय सिंह की याचिका पर आज सुनवाई होगी। इन अर्जियों में यह मांग की गई है कि व्यापमं घोटाले की जांच CBI करे और इस पर सुप्रीम

व्यापम: CBI जांच पर SC में...- India TV Hindi
व्यापम: CBI जांच पर SC में सुनवाई आज, 1 मौत और

नई दिल्ली: व्यापम घोटाले पर जांच के लिए दिग्विजय सिंह की याचिका पर आज सुनवाई होगी। इन अर्जियों में यह मांग की गई है कि व्यापमं घोटाले की जांच CBI करे और इस पर सुप्रीम कोर्ट ही निगरानी करे। साथ ही शिवराज भी CBI जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट से गुजारिश करेंगे।

घोटाले की CBI से जांच कराए जाने की सीएम शिवराज सिंह चौहान की अर्जी पर मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने उनकी गुज़ारिश पर सुनवाई 20 जुलाई तक टाल दीया है।

शिवराज ने कहा कि, हाईकोर्ट पर पूरा भरोसा है और लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए CBI जांच का लिया फैसला है।

दूसरी तरफ, घोटाले से जुड़े एक और शक्स की मौत हो गई है। कॉन्स्टेबल भर्ती गड़बड़ी मामले में गवाह बने एक सिपाही की लंबी बीमारी के कारण मौत हो गई। घोटाले में बतौर गवाह रहे संजय आरक्षक भर्ती घोटाले में गवाह थे।

इसका खुलासा उस वक्त हुआ, जब गवाही के लिए STF की स्पेशल कोर्ट ने उसे समन भेजा।

Latest India News