नई दिल्ली: अगर आप सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे हैं तो आपका इंतजार खत्म हुआ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में टेक्नीशियन पदों पर मात्र 10वीं पास लोगों का आवेदन मांगा गया है। इसलिए अब बिल्कुल भी देर न करें और इस शानदार मौका का फायदा उठाने के लिए तुरंत आवेदन करें।
कहां निकली हैं भर्तियां: भर्ती का यह शानदार मौका उत्तर प्रदेश दे रहा है। राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान, लखनऊ में टेक्नीशियन के पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं।
कितनी मिलेगी सैलरी: राजधानी लखनऊ के इस संस्थान में चयनित होने वाले आवेदकों को 5,200 रुपए से 20,200 रुपए तक का वेतनमान और 1,900 रुपए तक का ग्रेड पे दिया जाएगा।
क्या होनी चाहिए उम्र: इन पदों पर आवेदन करने वाले इच्छुक उम्मीदवारों को 28 साल से भीतर की उम्र का होना चाहिए। वहीं आयु सीमा में आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट भी दी जाएगी।
क्या होनी चाहिए शैक्षणिक योग्यता: इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार को 10वीं में 55 फीसदी अंकों के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए बस। साथ ही किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से आईटीआई प्रमाणपत्र और 2 साल का कार्य अनुभव होना चाहिए।
कैसे करें आवेदन: इन पदों पर भर्ती के लिए आपको ऑफलाइन माध्यम से ही आवेदन करना होगा। आप विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन फॉर्म को डाउनलोड कर उसे भर सकते हैं। वहीं आवेदन शुल्क के तौर पर आपको 100 रुपए का भुगतान करना होगा। 100 रुपए का डिमांड ड्रॉफ्ट ‘सीएसआईआर-एनबीआरआई’ के नाम से बनवाकर जमा करना होगा। इस फॉर्म के साथ आपको अपनी शैक्षणित योग्यता की स्वप्रमाणित कॉपी भी नत्थी करनी होगी।
किस पते पर भेजना है फॉर्म: इन सभी दस्तावेजों को आपको एक लिफाफे में डालकर स्पीड पोस्ट के जरिए प्रशासनिक अधिकारी, सीएसआईआर-राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान, राणा प्रताप मार्ग, लखनऊ-226001 के पते पर भेजना होगा। ध्यान रखें आवेदन पत्र पहुंचने की अंतिम तिथि 30 दिसंबर, 2015 निर्धारित है। उम्मीदवार इससे संबंधित कोई भी जानकारी पाने के लिए www.nbri.res.in पर लॉगइन कर सकते हैं।
Latest India News