नारनौलः हरियाणा के नारलोन जिले में दीवार गिरने के चलते बड़ा हादसा हो गया है। शुरुआती खबरों के मुताबिक दीवार गिरने से 100 मजदूर दब गए हैं और 15 लोगों के मरने की पुष्टि हो चुकी है। जबकि 20 घायलों को स्थानीय अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। घटना स्थल पर बचाव और राहत कार्य जारी है।
शु्क्रवार को नारनौल के धोलेड़ा गांव में दीवार गिरने से तकरीबन 100 लोग दब गए और 15 मजदूरों की मौत होने ख़बर मिली है। अभी भी कई लोग दीवारों के नीचे दबे हुए है और उन्हें निकालने के लिए रेस्क्यू आपरेशन चल रहा है। वहीं दूसरी ओर दबे लोगों को अस्पताल पहुंचाने के लिए रेवाड़ी से नारनौल के लिए एंबुलेंस भी रवाना हो चुकी हैं। हादसे के बाद महेंद्रगढ़ के DC अतुल कुमार ने मीडिया को बताया कॉन्ट्रेक्टर ने कोई परमिशन नहीं ली थी, इसलिए उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
हादसे का वीडियो देखने के लिए क्लिक करे-
Latest India News