नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में रविवार सुबह मौसम गर्म रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 30.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, "आसमान में आंशिक रूप से बदली छाई रहेगी। शाम या रात होते-होते कुछ इलाकों में हल्की बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने के आसार हैं।"
दिन का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, सुबह 8.30 बजे वातावरण में 65 फीसदी आद्रता दर्ज की गई। वहीं, एक दिन पहले यानी शनिवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 30.1 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
Latest India News