दिल्ली आ रही सीमांचल एक्सप्रेस के 9 डिब्बे पटरी से उतरेे, देखिए हादसे की तस्वीरें
बिहार के हाजीपुर में रविवार तड़के बड़ा ट्रेन हादसा हो गया। जोगबनी से दिल्ली आ रही 12487 सीमांचल एक्सप्रेस के 9 डिब्बे पटरी से उतर गए।

एडीजी पीआर रेलवे स्मिता वत्स के अनुसार राहत बचाव टीम मौके पर पहुंच चुकी है। घायल यात्रियों को बाहर निकालने का प्रयास किया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आज सुबह 3.58 बजे जब ट्रेन हाजीपुर के निकट सहदयी बुजुर्ग से गुजर रही थी, तभी एक तेज धमाके के साथ ट्रेन पटरी से उतर गई।
हेल्प लाइन नंबर
पटना -06122202290, 06122202291, 06122202292, 06122213234
सोनपुर 06158221645
हाजीपुर 06224272230
बरौनी 0627923222