सिलवासा: कहते हैं न जाको राखे साइयां, मार सके न कोई। ऐसा ही एक मामला देखने को मिला दादरा नगर हवेली के सिलवासा में। यहां एक 3 साल के बच्चे के ऊपर से पूरी कार गुजर गई और वह सुरक्षित बच निकली। इस घटना का CCTV फुटेज सामने आया है।
लेकिन इससे भी हैरान कर देने वाली बात ये है कि बच्चे को तड़पता देखकर उसकी मदद करने की बजाय गाड़ी चलाने वाला शख्स गाड़ी लेकर फरार हो गया।
घटना तब घटी जब पार्किंग से गाड़ी को निकालने के लिए ड्राइवर गाड़ी को पीछे करता है और बच्चा खेलता रहता है। पिछले पहिये से बच्चा बच जाता है लेकिन आगे वाला पहिया बच्चे के ऊपर आ जाता है। लेकिन उतर कर देखने की बजाय वो गाड़ी को फिर से पीछे की ओर लेता है और गाड़ी बच्चे के ऊपर से गुजरती चली जाती है।
गाड़ी जब पार्किंग से निकलकर बाहर आती है तब ड्राइवर की नजर बच्चे पर पड़ती है लेकिन गाड़ी चलाने वाला शख्स भाग कर निकल गया। हादसे के बाद भी बच्चा बोल पा रहा था, बता पा रहा था कि क्या हुआ। लेकिन वह उठ नहीं पा रहा था क्योंकि उसकी एक टांग और हाथ की हड्डी टूट गई थी।
फिलहाल बच्चे का विनोभा भावे अस्पताल इलाज चल रहा है।
Latest India News