1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Watch Video: मुंबई में चोरी के आरोपी दो नाबालिगों की बेरहमी से पिटाई

Watch Video: मुंबई में चोरी के आरोपी दो नाबालिगों की बेरहमी से पिटाई

मुंबई के वसई में दो मासूमों की बेरहमी से पिटाई का वीडियो सामने आया है। दोनों नाबालिग लड़कों को चोरी के आरोप में घंटों तक पीटा गया। दोनों पर कभी लात-घूसे से तो कभी बेल्ट बरसाए गए।

Beating thievs- India TV Hindi
Beating thievs

मुंबई:मुंबई के वसई में दो मासूमों की बेरहमी से पिटाई का वीडियो सामने आया है। दोनों नाबालिग लड़कों को चोरी के आरोप में घंटों तक पीटा गया। दोनों पर कभी लात-घूसे से तो कभी बेल्ट बरसाए गए। आरोप है कि इन दोनों ने दुर्गा पूजा के दौरान पंडाल में रखें दान पात्र से कुछ रुपये चुरा लिए। लोगों इन दोनों मासूमों को पकड़ लिया जामकर पिटाई शुरू कर दी। यह वीडियो 7 अक्टूबर का है। 

देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

आरोपियों ने दोनों नाबालिगों को बीच सड़क पर बिठा और कभी लात-कभी घूसों से तो कभी बेल्ट से इनकी पिटाई की। चार-पांच लोगों की एक टोली हाथ में बेल्ट लिए इनकी पिटाई कर रही थी। पूरी घटना का वीडियो वायरल हो चुका है। वीडियो में यह साफ दिख रहा है कि जहां एक ओर नाबालिगों की बेरहमी से पिटाई की जा रही हैं वहीं सड़क के दोनों ओर खड़े तमाम लोग चुपचाप तमाशा देख रहे हैं।

हालांकि जब इस पिटाई का वीडियो वायरल हुआ और मीडिया के सामने आया तो पुलिसवाले भी हरकत में आ गए। पुलिस ने पिटाई करने वाले दो आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया है.. साथ ही सीनियर अधिकारी ड्यूटी में लापरलाही बरतने वाले पुलिसकर्मी पर भी विभागिय कार्रवाई की बात कही जा रही है।

Latest India News