1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बारिश से बेहाल हुआ कोलकाता, घरों में भरा पानी

बारिश से बेहाल हुआ कोलकाता, घरों में भरा पानी

नई दिल्ली: मॉनसून की बारिश की वजह से देश के कई शहरों की सड़कों पर आज जाम लग गया है। दिल्ली-NCR से ज्यादा बुरा हाल कोलकाता का है। तेज़ बारिश की वजह से कई इलाके

बारिश से बेहाल हुआ...- India TV Hindi
बारिश से बेहाल हुआ कोलकाता, घरों में भरा पानी

नई दिल्ली: मॉनसून की बारिश की वजह से देश के कई शहरों की सड़कों पर आज जाम लग गया है। दिल्ली-NCR से ज्यादा बुरा हाल कोलकाता का है। तेज़ बारिश की वजह से कई इलाके पानी में डूब गए हैं। कल रात से लगातार हो रही बारिश ने कोलकाता की सूरत बिगाड़ दी है।
कोलकाता की सड़कों पर पानी भर गया है, शहर की कॉलोनी में पानी घूस गया है और नाली का पानी घरों में आ जाने से बुरा हाल हो गया है। सड़कों पर पानी भरा होने की वजह से सुबह दफ्तर के लिए निकले लोगों को काफी परेशानी हुई।

बारिश का सबसे ज्यादा असर उत्तर कोलकाता में देखा जा रहा है। सेंट्रल एवेन्यू, कॉलेज स्ट्रीट, बुरा बाज़ार में घुटनों तक पानी भर गया है।

लोगों का कहना है कि नगर निगम कोई काम ही नहीं कर रहा। बंगाल की खाड़ी, बिहार, झारखंड में लो प्रेशर की वजह से कोलकाता में लगातार बारिश हो रही है।

Latest India News