1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली-NCR में मूसलाधार बारिश, ऑफिस, स्कूल जाने वाले जाम में फंसे

दिल्ली-NCR में मूसलाधार बारिश, ऑफिस, स्कूल जाने वाले जाम में फंसे

पूरे दिल्ली-NCR में मूसलाधार बारिश हो रही है। नोएडा, गाजियाबाद और गुणगांव में ट्रैफिक धीमा होने के चलते कई इलाकों में अभी से जाम लगना शुरू हो गया है।

heavy rains in delhi-ncr- India TV Hindi
heavy rains in delhi-ncr

नई दिल्ली: पूरे दिल्ली-NCR में मूसलाधार बारिश हो रही है। नोएडा, गाजियाबाद और गुणगांव में ट्रैफिक धीमा होने के चलते कई इलाकों में अभी से जाम लगना शुरू हो गया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज दिन भर तेज़ बारिश होगी।

बारिश की वजह से दिल्ली के मयूर विहार, अक्षरधाम, मोतीबाग, रिंग रोड पर बारिश की वजह से गाड़ियों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है। वहीं मयूर विहार फेज़ 2 से लेकर अक्षरधाम तक जाम लग गया है जहां तहां गाड़ियां फंस गई हैं। इस वजह से ऑफिस, स्कूल और कॉलेज जानेवालों को दिक्कत हो रही है।

पिछले 2 घंटे से लगातार हो रही बारिश की वजह NH24 पर भी लंबा जाम लग गया है।

हैदराबाद में भी मूसलाधार बारिश

हैदराबाद में सुबह से भारी बारिश हो रही है। कई निचले इलाकों में पानी भर गया है। ग्रेटर हैदराबाद म्युनिसिपल कमिश्नर ने विभाग के सभी कर्मचारियों को 1 घंटा लेट आने को कहा है। लोगों से भी अपील की गई है की मेनहोल और गड्ढ़ों का ध्यान रखते हुए सड़क पर ड्राइव करें।

Latest India News