A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्‍ली में आज राहत देगा मौसम, मौसम विभाग ने व्यक्त की हल्की बारिश की संभावना

दिल्‍ली में आज राहत देगा मौसम, मौसम विभाग ने व्यक्त की हल्की बारिश की संभावना

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कई दिनों से जारी असामान्य गर्मी के बाद सोमवार को न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जिसके कारण सुबह मौसम सुहावना रहा।

<p>Delhi Weather</p>- India TV Hindi
Delhi Weather

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कई दिनों से जारी असामान्य गर्मी के बाद सोमवार को न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जिसके कारण सुबह मौसम सुहावना रहा। 

मौसम विशेषज्ञों ने हल्की बारिश और धूल भरी आंधी के साथ गरज के साथ छीटें पड़ने के साथ आसमान में आमतौर पर बादल छाये रहने की संभावना व्यक्त की है। सुबह के दौरान तापमान इस साल के सामान्य स्तर पर दर्ज किया गया। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सोमवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के करीब बने रहने की संभावना है। 

सफदरजंग वेधशाला के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान 0.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। अधिकारी ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे 54 प्रतिशत आर्द्रता दर्ज किया गया। रविवार को अधिकतम तापमान 36.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28.02 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Latest India News