नई दिल्ली- महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के तेवर देख कर बीजेपी ने अपने विधानसभा के सभी 123 विधायक और विधानपरिषद के 12 विधायकों को पार्टी के दफ्तर में सुबह शाम आकर दस्तख़त करने का फरमान जारी किया है। साथ ही सदन के अंदर हर घंटे हाजिरी रजिस्टर पर साइन करने को भी कहा है। विपक्ष बीजेपी के इस फरमान पर बीजेपी पर खूब तंज कस चुटकी ले रहा है।
हालांकि बीजेपी नेताओ का कहना है की हमारी पार्टी की पुरानी परम्परा और अनुशाशन है । पहले भी पार्टी दफ्तर में हम हाजिरी लगाते थे अब सदन में भी लगाते है।
वहीं कांग्रेस और एनसीपी का कहना है कि जिस तरह से विपक्ष पिछले 3 दिनों से किसानों की कर्ज माफ़ी और भ्रष्टाचार को लेकर हंगामा कर रही है। उससे बीजेपी डर गयी है। शिवसेना भी बीजेपी के साथ नहीं है। ऐसे में कही विधायक बहक ना जाए ,बीजेपी को अपने विधायकों पर भरोसा नहीं है इसीलिए बीजेपी अपने नेताओं पर नजर रख रही है ।
Latest India News