बता दें कि सकल देव एक वन विभाग के कर्मचारी हैं। उनके बालों की लंबाई 5 फीट 3 इंच है। वह अपने बालों को रस्सी से बांधते हैं। सकल देव बताते हैं कि वह बचपन से मांसाहारी थे लेकिन बाल में जटा होने के कारण यह सब छोड़ दिया अब वह शुद्ध शाकाहारी और सात्विक जीवन व्यतीत करते हैं। लोगों ने उन्हें शिव का रूप मान लिया है, इसलिए जब भी कोई बीमारी या समस्या होती है तो वो सकल देव के पास आते हैं। उनके बड़े बालों को देखकर लोग तंत्र-मंत्र और जड़ी-बूटी आदि मांगते हैं।
Latest India News