1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पश्चिम बंगाल: मालदा में बम बनाते समय 3 की मौत, 4 घायल

पश्चिम बंगाल: मालदा में बम बनाते समय 3 की मौत, 4 घायल

मालदा जिले के जौनपुर में एक मकान में कथित रूप से बम बनाते समय कल देर रात 3 लोगों की मौत हो गई और 4 अन्य लोग घायल हो गए।

bomb blast- India TV Hindi
bomb blast

मालदा, पश्चिम बंगाल: राज्य में मालदा जिले के जौनपुर में एक मकान में कथित रूप से बम बनाते समय कल देर रात तीन लोगों की मौत हो गई और चार अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को मालदा चिकित्सकीय कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना ऐसे समय पर हुई है जब पांच मई को राज्य में आखिरी चरण के चुनाव होने हैं।

पुलिस अधीक्षक सैयद वकार रजा ने बताया कि यह घटना उस समय हुई जब बांग्लादेश की सीमा से सटे इलाके में देर रात करीब एक बजे गियासु शेख के मकान में बम बनाए जा रहे थे। उन्होंने बताया कि तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि इस घटना में स्थानीय गुंडे शामिल थे।

जिले में 17 अप्रैल को चुनाव हुआ था।

Latest India News