मध्य प्रदेश- मध्य प्रदेश के गृह मंत्री बाबूलाल गौर ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। गौर का कहना है कि कम शराब पीने में कोई बुराई नहीं है। अपराध ज्यादा शराब पीने से बढ़ता है। गौर का यह बयान सुनकर लोग हक्के-बक्के रह गए। क्या इस तरह के बयानों के माध्यम से बाबूलाल शराब व्यसन को प्रमोट नहीं कर रहे हैं? आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं है कि गौर ने इस तरह का कोई विवादित बयान दिया है। वह इससे पहले भी इस तरह के विवादित बयान देते रहे हैं।
आइये आपको पढ़ाते हैं कि इससे पहले और क्या-क्या विवादित कह चुके हैं बाबूलाल।
Latest India News