1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ऐसे होंगी अक्षय तृतीया के दिन लक्ष्मी जी प्रसन्न

ऐसे होंगी अक्षय तृतीया के दिन लक्ष्मी जी प्रसन्न

नई दिल्ली: अक्षय तृतीया को ऐसा मौका माना जाता है, जिस दिन किया जाने वाला हर काम शुभ होगा और मन से मांगी गई हर इच्छा पूरी होती है। अक्षय का अर्थ है कभी कम

ऐसे होंगी अक्षय...- India TV Hindi
ऐसे होंगी अक्षय तृतीया के दिन लक्ष्मी जी प्रसन्न

नई दिल्ली: अक्षय तृतीया को ऐसा मौका माना जाता है, जिस दिन किया जाने वाला हर काम शुभ होगा और मन से मांगी गई हर इच्छा पूरी होती है। अक्षय का अर्थ है कभी कम ना होने वाला। आज के दिन सोना ख़रीदना शुभ माना जाता है।

निम्न नियमों का पालन करने से अक्षय तृतीया पर बरसेंगी लक्ष्मी जी:

वैभव लक्ष्मी और कुबेर यंत्र की पूजा: इस दिन भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी के साथ ही भगवानों के कोषाध्यक्ष कुबेर की पूजा भी पूजा की जाती है। ऐसी माना जाता है कि इस दिन इनकी पूजा करने से श्रद्धालु को जीवन में सिद्धि, आहार और आर्थिक के साथ ही आध्यात्मिक धन-संपत्ति की भी प्राप्ति होती है।

सोने की खरीददारी: ऐसी मान्यता है कि अक्षय तृतीया के दिन से विश्व में स्वर्ण युग का आरम्भ हुआ था और इस दिन खरीदी गयी वस्तु का कभी क्षय यानि कम नहीं होता। इस मान्यता के चलते अक्षय तृतीया के दिन लोग सोने के आभूषणों की खरीददारी करते हैं।

कहते हैं अक्षय तृतीया के दिन की जाने वाली खरीददारी शाश्वत समृद्धि का प्रतीक है और घर में सुख व समृद्धि लाती है।

Latest India News