नई दिल्ली: WhatsApp सिर्फ मैसेजिंग App भर नहीं है बल्कि यह अब एक सोशल प्लेटफॉर्म बन चुका है। खोए हुए लोगों को उनके परिजनों से मिलवाना हो या फिर किसी सूचना को कम समय में ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाना, यह एक बेहतर माध्यम है। हाल ही में छत्तीसगढ़ के एक मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक को उसके परिजनों से मिलवाने में WhatsApp ने मदद की है। यह व्यक्ति अपने घर से बाहर निकलकर कहीं चला गया था और फिर घर नहीं लौट पाया।
क्या था पूरा मामला: दरअसल करीब एक साल पहले छत्तीसगढ़ में चेतराम नाम का व्यक्ति जो कि मानसिक रूप से विक्षिप्त है, बिना किसी को बताए घर से बाहर चला गया था और फिर वापस नहीं लौटा। घर वालों ने उसके लौटने की उम्मीद छोड़ दी थी, लेकिन उसके वापस मिलने पर घर वालों की खुशी का ठिकाना न रहा। आपको बता दें कि यह व्यक्ति धमतरी जिले में बीचे चार महीनों से भटक रहा था।
जब चेतराम पर गांव के ही एक शिक्षक जितेंद्र कुमार शाहू की नजर पड़ी तो उन्होंने इसे उसके परिजनों से मिलवाने की इच्छा हुई। उन्होंने इसकी फोटो धमतरी और महासमुंद जिले के तमाम WhatsApp ग्रुप पर वायरल कर दी। जब चेतराम के परिजनों ने उसकी फोटो देखी तो उन्होंने उसे तुरंत पहचान लिया और तुरंत जितेंद्र साहू से संपर्क किया। साहू से बात करने के बाद परिजन वहां पहुंचे और चेतराम को वापस ले आए। युवक के परिजनों ने बताया कि चेतराम मानसिक रूप से बीमार है और वो किसी को बिना बताए घर से बाहर चला गया था, और खो गया।
Latest India News