1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जब मोदी से मिले मोदी.....

जब मोदी से मिले मोदी.....

भारतीय प्रधानमंत्री भी अब उन लोगों में शामिल हो गए है जिनकी मोम की मूर्ती मैडम तुसाद के संग्रहालय में लगी है।

narendra modi- India TV Hindi
narendra modi

नई दिल्ली : भारतीय प्रधानमंत्री भी अब उन लोगों में शामिल हो गए है जिनकी मोम की मूर्ती मैडम तुसाद के संग्रहालय में लगी है। मोदी की मोम की इस मूर्ती को सिंगापुर, हांगकांग और बैंकॉक के संग्रहालय में लगाया गया है। मोम की इस प्रतिमा को बीते सोमवार उनके आवास 7 रेसकोर्स रोड़ में दिखाया गया था। मोदी की यह मूर्ती लंदन में मैडम तुसाद के मुख्यालय में लगेगी। लोग इस मूर्ती को 28 अप्रैल से देख पाएंगे। मूर्ती में मोदी को हाथ जोड़कर ‘नमस्ते’ करते दिखाया गया है जो उजला कुर्ता और क्रीम रंग की जैकेट में हैं।

मैडम तुसाद की तरफ से लगाए गए एक वीडियो में मोदी कह रहे हैं, ‘मैं क्या कह सकता हूं? जहां तक कला की बात है तो मैडम तुसाद की टीम जो करती है वह अद्भुत है। भगवान ब्रह्मा जो करते हैं वही सामान्यत: कलाकार करते हैं। आज मुझे लोगों के मुख्य सेवक के तौर पर अपनी मोम की प्रतिमा से मिलने का अवसर मिला।’ चारों प्रतिमाओं को बनाने में विश्व प्रसिद्ध संग्रहालय के कलाकारों की टीम को चार महीने का समय लगा और इस पर 150,000 पौंड का खर्च आया। वीडियो तब रिकार्ड किया गया जब उन्हें यह दिखाया गया था। इसमें प्रधानमंत्री करीब से प्रतिमा को देखते हुए नजर आते हैं। मादाम तुसाद के मोम संग्रहालय की स्थापना 1836 में हुयी थी और दुनिया भर के 20 शहरों में इसकी शाखाएं है।

संग्रहालय के अधिकारियों ने मार्च में मोदी की कद काठी का विवरण और उनकी तस्वीरें ली थी जब उन लोगों ने यहां उनके आवास का दौरा किया। लंदन में अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरन, जर्मन चांसलर एंजेला मार्केल और फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांकोइस ओलांद जैसे विश्व के नेताओं के साथ उनकी प्रतिमा 28 अप्रैल को शामिल होगी। संग्रहालय में महात्मा गांधी और विंस्टन चर्चिल की भी इस तरह की प्रतिमा है। मादाम तुसाद के महाप्रबंधक एडवर्ड फुलेर ने कहा, ‘मादाम तुसाद लंदन में वैश्विक मंच पर श्री मोदी का स्वागत करते हुए हम खुश होंगे।’

Latest India News