पर्यावरण की दृष्टि से ये जंगलों को फिर से हरा भरा करने, मिट्टी को उपजाऊ बनाने और सड़कों की शोभा बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह तेज़ी से बढ़ता है और छे से आठ वर्षों में अपने पूरे आकार में आ जाता है। इसलिए जल्दी ही बहुत-सी जगह को हरा भरा कर देता है।
इसके अलावा विशालकाय होने के कारण इसकी ढ़ेर-सी पत्तियाँ झड़ती हैं जो ज़मीन को उपजाऊ बनाती हैं। सजावटी फूलों के लिए इसका व्यवसायिक उपयोग होता है साथ ही इसके फूलों का प्रयोग एक विशेष प्रकार के इत्र को बनाने में भी किया जाता है।
इससे दवा विकसित की है जो टाइप-२ डायबिटीज का उपचार कर सकती है।
वो कौन सी कविता थी जो खींच लाई मोदी को कदंब की तरफ? जानने के लिए देखें अगला पेज।
Latest India News